Doordrishti News Logo

कार में सवार दो युवकों के पास मिला मादक पदार्थ

अफीम का दूध और एमडी पाउडर बरामद

जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर नाकाबंदी कर एक कार में सवार दो युवकों से मादक पदार्थ बरामद किया है। इनके पास से पुलिस ने 280 ग्राम अफीम का दूध एवं 61.30 ग्राम एमडी पाउडर को जब्त किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने रात को थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर एक बलेनो कार को रूकवाया गया। इस पर संदिग्ध दो युवकों की तलाशी लिए जाने पर मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने जोलियाली झंवर के मनीष विश्रोई पुत्र ओमाराम एवं गोदावास कलां कल्याणपुर बाड़मेर निवासी रमेश विश्नोई पुत्र अनोपाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में पुलिस की टीम में एसआई मनोज कुमार, हैडकांस्टेबल फेलीराम आदि शामिल थे। पकड़े गए अभियुक्तों से मादक पदार्थ के सप्लायर का पता लगाया जा रहा है।

90 ग्राम स्मैक  के साथ युवक गिरफ्तार

जिले की फलोदी पुलिस ने बरकत कॉलोनी में हनुमान मंदिर फलोदी निवासी फारूख पुत्र आमदीन को गिरफ्तार कर उसके पास से 90 ग्राम स्मैक को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026