Doordrishti News Logo

निजी बस में उदयपुर से लाया 10.4 किलो डोडा पोस्त पकड़ा

जोधपुर, कमिश्ररेट की क्राइम स्पेशल टीम ने निजी बस से आए यात्री के बैग से 10.4 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से इस बारे में अब पता लगाया जा रहा है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि यह डोडा पोस्त उदयपुर से लेकर आया था।

सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाशराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि कल्पतरू शॉपिंग सेंटर पर आने वाली एक निजी बस में युवक द्वारा अवैध डोडा पोस्त लाया जा रहा है। यह पोस्त उसने एक थैले में डाल रखा है। इस पर सीएसटी के प्रभारी प्रकाशराम, हैडकांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल इमरान खां, थानाराम, तेजाराम, विशनाराम एवं रतनाराम मय जाब्ते के वहां पहुंचे। एएसआई प्रकाशराम के अनुसार बस से उतर रहे एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी लिए जाने पर उसमें से 10 किलो 4 सौ ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर मंडोर के सुरपुरा हाल श्रीयादे नगर पंचवटी कॉलोनी माता का थान निवासी सुभाष पुत्र बाबूलाल विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरंभिक पूछताछ में पता लगा कि यह डोडा पोस्त उदयपुर से होकर लाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: