Doordrishti News Logo

नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता ने रेल से कटकर दी जान

कृषि फार्म हाउस मालिक के बेटे ने किया दुराचार

जोधपुर, जिले में एक नाबालिग दुष्कर्म पीडि़ता ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। उसके पिता का आरोप है कि जिस कृषि फार्म हाउस पर वह कृषक है उसके बेटे ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया था। पीडि़ता की तरफ से मंगलवार को पुलिस थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

पुलिस ने बताया कि जिले में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह पिछले छह साल से एक कृषि फार्म पर कृषक लगा हुआ है। जहां पर उसका परिवार के साथ नाबालिग बेटी भी रहती थी। गत दिनों परिवार के लोग खेत पर थे तब कृषि फार्म हाउस का मालिक पुत्र वहां और उसके नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। वह कई बार ऐसा कर चुका था। हाल में 22 अप्रेल को भी उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया गया। बाद में भी वह आता रहा। पीडि़ता का आरोप है कि उसकी पुत्री तंग और परेशान होकर रेल से कट कर अपनी जान दे दी। खेत के पास से ही रेल गुजरती है। जहां पर वह रेल से कट गई। पुलिस ने बताया कि रेल से कटने की घटना 11 मई को हुई थी। अब पिता थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026