Doordrishti News Logo

पावटा सैटेलाइट अस्पताल से मजदूर गिरा, मौत

जोधपुर, शहर के पावटा सैटेलाइट अस्पताल से शनिवार की मध्य रात में एक मजदूर नीचे गिर गया। रविवार सुबह साथी मजदूर उठा तो वह नहीं मिला। तब बाद में पता लगा कि वह नीचे गिरा हुआ है। इस पर उसे तत्काल एमजीएच लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के महाराजगंज स्थित विशनपुरा हाल पावटा सैटेलाइट में अस्पताल में मजदूरी करने वाला श्रमिक 30 साल का रवि पुत्र कमल शनिवार की रात को अस्पताल की निर्माणाधीन मंजिल से नीचे गिर गया था। वह साथी मजदूरों के साथ सोया हुआ था। रविवार सुबह उठने पर वह नहीं मिला। इस पर तलाश किए जाने पर नीचे गिरा हुआ मिला। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

वह शराब के नशे में गिरा या किसी और कारण से इस बारे में पता नहीं चल पाया है। मध्यप्रदेश उसके परिजन को सूचना दी गई है। शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: