Doordrishti News Logo

फैक्ट्री कर्मचारी पर गोदाम का ताला खोल कार चुराने का आरोप

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया अमर नगर में एक व्यक्ति अपने मालिक की गैर मौजूदगी में गोदाम का ताला खोलकर कार चुराकर ले गया। पीडि़त मालिक ने इस बारे में बासनी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार चुराकर ले जाने वाले नौकर की अब तलाश आरंभ की है।

बासनी पुलिसने बताया कि मसूरिया बालाजी रोड हाल अमरनगर सांगरिया में एक कंपनी चलाने वाले लोकेंद्र कुमार भार्गव पुत्र अशोक कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पास में पल्ली मतोड़ा के रमाणियों की ढाणी का रहने वाला एक युवक काम करता है। जो उसकी गैर मौजूदगी में गोदाम में रखी उसकी कार को चुरा ले गया। पुलिस अब नामजद नौकर की तलाश में लगी है। बताया जाता है माल गोदाम की चाबी नौकर के पास में ही रहती थी। जांच हैडकांस्टेबल राजेंद्र की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026