Doordrishti News Logo

पुरानी पेंशन बहाली की मांग, करोड़ों का व्यापार प्रभावित

  • हड़ताल कर निजीकरण का किया विरोध
  • दो दिन तक केंद्रीय कार्मिक रहेंगे हड़ताल पर
  • व्यवस्थाएं हुई चौपट

जोधपुर, देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल रखी। कर्मचारी दो दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। वे पुरानी पेंशन की बहाली और निजीकरण के विरोध मेें हड़ताल कर रहे हैं। जोधपुर शहर में भी इस हड़ताल का सोमवार को व्यापक असर देखने को मिला। इतना ही नहीं पश्चिमी राजस्थान में हड़ताल के असर से करोड़ों का कारोबार ठप पड़ गया। बैंकों से लेकर एलआईसी तक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। संबंधित कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। पेट्रोलियम के बढ़ते दामों को लेकर भी रोष जाहिर किया गया। हड़ताल के समर्थन ने अन्य सरकारी कर्मचारी भी देखे गए।

अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आहृान पर पूरे देश में सोमवार को हड़लाल की गई। पुरानी पेंशन की बहाली, अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने एवं निजीकरण के विरोध में सरकार की कर्मचारी नीतियों का विरोध किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के संभाग संयोजक भंवर काला ने जानकारी दी। संघ के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह मेड़तिया के अनुसार वे इस हड़ताल के समर्थन में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग, करोड़ों का व्यापार प्रभावित

बैँकों और भारतीय जीवन बीमा निगम में कारोबार ठप होने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हालांकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चलता रहा। मगर कई ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना जो ऑन लाइन लेन देन से दूर रहते हैं। पूरे पश्चिमी राजस्थान में हड़ताल के चलते कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हड़तला मंगलवार को भी जारी रहेगी। निजी क्षेत्र की बैंक हड़ताल से दूरी बनाए हुए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026