Doordrishti News Logo

चार घंटे के लिए रिश्तेदार से मिलने गई, घर से चोर डेढ़ लाख की नगदी व जेवर ले गए

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 10 में रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदारी में मिलने रात को चार घंटे के लिए गई। बाद में लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से डेढ़ लाख की नगदी और चांदी के आइटम के साथ अन्य सामान चोरी कर गए। कुड़ी पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज किया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर 10 में रहने वाली नरेश कंवर पत्नी खुशाल सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए रात को गई थी। रात आठ बजे निकली और 12 बजे आई थी। तब पता लगा कि अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र वहां से डेढ़ लाख की नगदी के साथ चांदी के आइटम आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: