Doordrishti News Logo

हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीडर का चेहरा-शेखावत

पंजाब में मुख्यमंत्री फेस के सवालों पर बोले भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

चंडीगढ़, पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर खुलकर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में विधायक दल ही नेता का चुनाव करता है। शेखावत ने कहा कि भाजपा के पास जो चेहरा है, वो दुनिया के सबसे लोकप्रिय लीडर नरेंद्र मोदी का है।

शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया ने आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करने और भाजपा के न करने को लेकर सवाल पूछे। शेखावत ने कहा कि हमने अभी चेहरा घोषित नहीं किया है, लेकिन जिन्होंने किया है या करने वाले हैं, मुझे लगता है कि पहले जवाब उन्हें देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक अरविंद केजरीवाल साहब का प्रश्न है, मैं मीडिया के माध्यम से पूछना चाहता हूं कि उनके मुख्यमंत्री के फेस को वो क्या मानते हैं? पंजाब की सबसे बड़ी चुनौती नशा है, जिस आदमी के ढेर सारे वीडियो और पिक्चर आई हैं, क्या उसके बाद में अरविंद केजरीवाल के पास नैतिक अधिकार है कि वो ईमानदारी वाली छवि पर बात कर सकें? दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले वो अपने गिरेबां में झांकर देखें,उन्हें अपने पर ज्यादा गंदगी नजर आएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में जब भाजपा-शिवसेना साथ लड़े थे तो आपने सोचा था कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ या हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर का नाम आपने सोचा था। शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हम एक लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं,वो है देश का सम्मान बढ़ाना और मां भारती को उसका हक दिलाना।

कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर जब केंद्रीय मंत्री से प्रश्न पूछे गए तो उनका कहना था कि एक व्यक्ति जो देश का सगा नहीं है। पड़ोस में जाकर पप्पी-झप्पी लेता है। जो सेना की इज्जत न करता हो। वो अमृतसर की गली-मोहल्ला तक नहीं जानता था, जिस पार्टी ने उसे नेता बनाया, वो उसका नहीं हुआ। वो परिवार और अपनी मां का नहीं हुआ। उससे क्या अपेक्षा की जा सकती है? शेखावत ने कहा कि हालांकि, मुझे व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मुझे इस बात का बहुत दुःख है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

6 नगर पालिका में 4 पर भाजपा और 2 में कांग्रेस का अध्यक्ष

September 22, 2026

अध्यक्ष पद के चुनाव के दोनों नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए

September 22, 2026

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

मंडोर सुपरफास्ट में टीटीई की तत्परता से दो बच्चों को मिला सुरक्षित सहारा

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026

जोधपुर नगर निगम में भाजपा की राह हुई आसान

September 18, 2026

वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

September 17, 2026

भाजपा प्रत्याशी हेमा राम चौधरी जीते

September 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज घर-घर जलेगा आशीर्वाद का दीया,दीर्घायु की होगी कामना

September 17, 2026

You missed