केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री से पूछे तीन सवाल
- रीट पेपर लीक मामला
- मुख्यमंत्री महोदय इन सवालों का जवाब देकर आम जनता की शंका का समाधान करें
जयपुर/जोधपुर, रीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 16 लाख रीट अभ्यर्थियों सहित समस्त राजस्थान के युवाओं की ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तीन सवाल पूछे हैं।
शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट्स में शेखावत ने मुख्यमंत्री से पहले सवाल में पूछा कि आप क्यों नहीं मानते परीक्षा के पहले पर्चा आउट हुआ? (एसओजी ने पर्दाफाश करने का दावा किया है)। दूसरे सवाल में केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि और यदि मानते हैं तो परीक्षा प्रक्रिया को रद्द घोषित क्यों नहीं करते? (प्रक्रिया को आगे बढ़ाना वास्तविक योग्य युवाओं से अन्याय होगा)।

शेखावत ने तीसरे सवाल में पूछा कि धांधली सामने आने के बाद जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई में देर क्यों हो रही है? (आप भी जानते हैं ऊपरी पहुंच के बिना कोई साधारण व्यक्ति पर्चा आउट नहीं कर सकता)।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय इन सवालों का जवाब देकर आम जनता की शंका का समाधान करें, अन्यथा आपके मौन को धांधली की स्वीकृति मान ही लिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

