Doordrishti News Logo

सिम अपडेट के नाम पर पिता पुत्र के खाते से एक लाख पार

साइबर क्राइम

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके में पावटा बी रोड स्थित लक्ष्मी नगर मेें रहने वाले पिता पुत्र के खाते  से अज्ञात शख्स ने सिम अपडेट के नाम पर खाते से एक लाख के लगभग राशि साफ कर दी। एटीएम के पिन पूछने के साथ ओटीपी नंबर लिए और वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़त ने अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित लक्ष्मी नगर निवासी ललित किशोर पुत्र श्यामलाल शर्मा की तरफ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास में किसी शख्स का फोन आया और सिम अपडेट के नाम एटीएम के खाता नंबर के साथ पिन नंबर पूछे। अंजान शख्स ने खुद को बैंककर्मी बताया। सिम बंद होने के डर से उसके द्वारा अंजान शख्स को पिन नंबर बता दिए गए। बाद में उस शख्स ने दो बार में अलग-अलग किश्तों से एक लाख के लगभग की राशि खाते से उड़ा ली। यह राशि उसके खुद के खाते के साथ पिता के खाते से भी साफ की गई। दो दिन तक पीडि़त ने बैंक के चक्कर काटे। मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह सोमवार को महामंदिर थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026