Doordrishti News Logo

पिता ने जवांई और देवर पर लगाया मारकर लटकाने का आरोप

महिला के फंदा लगाने का मामला

जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने झोपड़पट्टी में रहने वाली एक महिला ने गत वर्ष सितंबर माह में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। अब महिला के पिता ने अपने जवांई और बेटी के देवर पर हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। घटना में पहले मर्ग की कार्रवाई की गई थी।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में राजसमंद भीलवाड़ा के दाडिया चौक के रहने वाले प्रहलादराम पुत्र हेमाराम रैगर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने परिवार सहित बोरानाडा में आईसीआईसीआई बैंक के सामने झोपड़पट्टी में रहता है। पास में ही उसकी पुत्री 27 साल की भारती और उसका पति चुतराराम रैगर भी रहता था। गत वर्ष 13 सितंबर की रात को उसकी पुत्री भारती की फंदा लगाने से मौत हो गई। घटना का पता पहले उसकी छोटी पुत्री दीपिका को चला था। तब घरवालों को बताया था।

पुलिस ने बताया कि घटना में पहले मर्ग की कार्रवाई की गई थी और भारती के फँदा लगाकर खुदकुशी का प्रकरण दर्ज हुआ था। वहीं अब मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री भारती की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया। उसने अपने जवाई चुतराराम एवं उसके भाई रतनलाल पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुत्री भारती के फंदा लगाने के बाद वह दौड़ कर दूसरे झोपड़े में छुप गया था। अब इसमें पूर्ण रूप से संदेह जताया कि हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। बोरानाडा पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर अब हत्या का प्रकरण दर्ज कर फिर से जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा

September 23, 2026

भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

September 23, 2026

ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

September 23, 2026

कृषि विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन जल 2026 दस दिसंबर से

September 23, 2026

पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक

September 23, 2026

नर्सेज एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

September 23, 2026

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026