Doordrishti News Logo

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,फंदा लगाने की आशंका

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित चांदपोल के बाहर बड़ी भील बस्ती में रहने एक युवक की सोमवार की शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को परिजन के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

सूरसागर थाने के एएसआई श्रवण कुमार ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि चांदपोल के बाहर बड़ी भील बस्ती में रहने वाले 23 साल के मुकेश पुत्र सुरेश भील की मौत हो गई है। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पर एक रिश्तेदार मिला था। युवक के अन्य परिजन नहीं मिले। संदेह है कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। परिजन की तरफ से रिपोर्ट दिए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: