Doordrishti News Logo

जोधपुर, कॉफी के मग में कॉफी के ऊपर 27 तरह की खूबसूरत आकृतियां बनाने के लिए जोधपुर की आर्टिस्ट अनुराधा अरोड़ा को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में शामिल किया गया है। अभी हाल ही में इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड से नवाजे जाने के बाद अब आर्टिस्ट अनुराधा अरोड़ा को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से सर्टिफिकेट और मेडल जारी किया गया है।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड द्वारा इतने बड़े सम्मान से नवाजे जाने के बाद अनुराधा अरोड़ा ने बताया कि, 31 जुलाई 2021 को इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड से 17 तरह की कलाकृतियां से नवाजा गया और अब कॉफी के मग में कॉफी के ऊपर 27 तरह की कलाकृतियों से एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया है।

अनुराधा अरोड़ा एशिया बुक

यह बहुत बड़ी खुशी की बात है क्योंकि लंबे समय से पेंटिंग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही अनुराधा अरोड़ा दूसरी बार इतना बड़ा सम्मान पाकर बेहद खुश है। अनुराधा अरोड़ा का कहना है कि, लगातार अभ्यास के बाद कॉफ़ी आर्ट से कॉफ़ी पर विभिन्न तरह की कलाकृतियां बनाई जिसमें ताजमहल, डूडलिंग शेप्स,फूल पत्ती, मोरपंख,इनकमटैक्स लोगो,मानव चेहरा, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा,स्वतंत्रता दिवस इत्यादि शामिल है।

इस कार्य के लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इसके तहत उन्हें सर्टिफ़िकेट और मैडल भी एशिया बुक ऑफ संस्था द्वारा दिया गया है। अनुराधा अरोड़ा ने अपने कॉफ़ी आर्ट के बारे में बताया कि कॉफ़ी आर्ट बनाने के लिए चॉकलेट सॉस, एडिबल कलर्स, कोन और टूथ पिक का इस्तेमाल किया जाता है। पहले कॉफ़ी बनाकर उस पर कोन और चॉकलेट सॉस का इस्तेमाल कर डिज़ाइन बनाई जाती है और फिर उसमें एडिबल कलर्स से रंग भर दिए जाते हैं। हर बार कुछ क्रिएटिव और स्पेशल विचार दिमाग में आते रहते हैं। और उसी हिसाब से हर बार कुछ अलग और कुछ नई डिज़ाइन कॉफ़ी पर बना देती हैं।

फ्रीलांस आर्टिस्ट के रूप में ड्राइंग, पेंटिंग,फाइन आर्ट, फ्रीलांस पेंटिंग, पेंसिल स्केच और आर्टवर्क में लंबे समय से कार्य कर रही अनुराधा अरोड़ा का कहना है कि, वे कला को खुद तक सीमित नहीं रखना चाहती और इसी उद्देश्य से विक्टोरियन आर्ट क्लासेज के माध्यम से सभी आयु वर्ग के लोगों को पेंटिंग, स्केचिंग, मेहन्दी, कैलीग्राफी और अन्य प्रकार की पेंटिंग्स सीखा रही हैं।

ये भी पढें – कैंप में वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों को भेंट किए उपहार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026