एमडीएम अस्पताल में हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम
विश्व एनेस्थीसिया दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के उपलक्ष्य में मथुरादास माथुर अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से आमजन एवं मरीजों के परिजनों को जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार,ट्रॉमा मैनेजमेंट, आपातकालीन चिकित्सा तथा गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नेहरू गार्डन में आम नागरिकों के लिए कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) प्रशिक्षण से हुई। इस दौरान अचानक हृदय गति रुकने,बेहोशी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता और समय पर चिकित्सा सहायता के महत्व की जानकारी दी गई।
इसके पश्चात एमडीएम अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ट्रॉमा की स्थिति में प्रारंभिक प्रबंधन,सीपी आर की उपयोगिता तथा उच्च रक्तचाप,मधुमेह एवं अन्य गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियमित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया।
दशरथ-कैकेयी संवाद ने बांधा समां
जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आकाशवाणी एफएम के माध्यम से भी आमजन को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। रेडियो कार्यक्रम में एनेस्थीसिया की भूमिका, आपातकालीन चिकित्सा में त्वरित कार्रवाई,सीपी आर प्रशिक्षण और ट्रॉमा की स्थिति में समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आयोजन में एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश कर्णावट,पूर्व एनएचएम सेवानिवृत्त एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ.एमसी पंवार,डॉ.माहेश्वरी,डॉ. शिखा सोनी,डॉ.परमीला सोनी,डॉ.चंदा खत्री तथा समाजसेवी सुरेश ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग ने संदेश दिया कि “सही समय पर सीपीआर, त्वरित प्राथमिक सहायता और शीघ्र चिकित्सा उपचार किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।”
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने निश्चेतना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
