शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
- पुलिस शहीद दिवस 21 को
- पुलिस लाइन में परेड, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण का होगा आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन आयुक्तालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस आयुक्त के आगमन पर सम्मान गार्ड की सलामी के साथ होगी। इसके बाद पुलिस शहीद दिवस परेड आयोजित की जाएगी और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
दशरथ-कैकेयी संवाद ने बांधा समां
डीसीपी मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी.के अनुसार इस अवसर पर शहीद ताराचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण भी आयोजित किया जाएगा। पुलिस शहीद दिवस के माध्यम से देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के शौर्य, समर्पण और त्याग को याद किया जाएगा।
