स्मैक तस्कर की 1.58 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज

  • बोलेरो कैम्पर
  • 10 दुकानें और मकान किए गए सीज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्मैक तस्कर की 1.58 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपालगढ़ थाना क्षेत्र के एक शातिर स्मैक तस्कर की करीब 1 करोड़ 58 लाख रुपए की अवैध चल-अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना भोपालगढ़ में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी भागीरथ राम उर्फ भगाराम और उसकी पत्नी बेबी के नाम से अवैध तस्करी के पैसों से खरीदी गई संपत्तियों की वित्तीय जांच की गई थी।

शहीद पुलिसकर्मियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जांच में सामने आया कि आरोपी ने स्मैक की तस्करी से एक बोलेरो कैम्पर वाहन,ग्राम अरटिया कला में 0.6 हेक्टेयर जमीन व 10 दुकानें,जोधपुर शहर में एक आवासीय मकान मय प्लॉट और ग्राम झालामलिया में स्थित मकान खरीदा था।

इन सभी संपत्तियों को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय,राजस्व विभाग के सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक,नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ(2) के तहत फ्रीज किया गया है। मुख्य आरोपी भागीरथ राम के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं।