Doordrishti News Logo
  • 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा-समपर्ण अभियान
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 को प्रमुख चौराहों पर होगा शहनाई वादन
  • मण्डल-मोर्चा करेंगे सेवा के कार्य

जोधपुर, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितम्बर को है।भारतीय जनता पार्टी सेवा समपर्ण अभियान चलाएगी। इसके तहत जोधपुर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में सभी मण्डलों और मोर्चा में कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम सत्रह सितम्बर से दो अक्टूबर तक होंगे। इस अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष एवं मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रभारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। इस अभियान के तहत जोधपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लढढा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल एवं डाॅ.करणी सिंह खीची सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल व मोर्चा अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद थे। इसमें जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर, 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है।

07 अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने। लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है, यह प्रधानमंत्री की निरन्तर बढ़ती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना के लिए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय ईकाई एवं प्रदेश ईकाई के निर्देशानुसार ‘‘सेवा और समर्पण अभियान’’ 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनायेंगे। इसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि इस अभियान के तहत जोधपुर में मोदी के जन्म दिवस पर सत्रह सितम्बर को शहर के प्रमुख चौराहों पर बैंडवाद और शहनाई वादन होगा। भाजपा जोधपुर शहर जिला एवं मण्डल व मोर्चा की ओर से सेवा समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यालय में पहले जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों एवं प्रभारियों की बैठक हुई इसके बाद मण्डल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। अभियान के तहत जोधपुर में होने वाले कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया।

इन बैठकों में महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल व डाॅ करणी सिंह खीची, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा, संगीता सोलंकी, राजेन्द्र बोहरा, चैनसिंह इन्दा, भंवरलाल दैया, कार्यालय मंत्री विजय राजोरिया, जिला मंत्री लक्ष्मीनारायण सोलंकी, जमनादेवी बंजारा, अचलसिंह मेड़तिया, ताराचंद गहलोत, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, महेन्द्र छंगाणी, भूपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार, सुनिल कुमार भाटी, शिवकुमार सोनी, कैलाश गौड़, प्रतिपाल सिंह वालेचा, भंवरलाल प्रजापति, विकास चाण्डा, धीरज चौहान, गौरव जैन, घनश्याम पंचार, मनीष पुरोहित, दिनेश चौधरी, रफीक लौहार, संदीप हर्ष, मनीष पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।

ये भी पढें – मुख्य सचिव को प्रस्तुत की जानेवाली फ्लैगशीप योजनाओं की पीपीटी की समीक्षा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

IIT जोधपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी,बोले तकनीक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे

April 15, 2026

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026