परिवार के लोग बाहर गए चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नगदी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवार के लोग बाहर गए चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नगदी।
शहर के कुड़ी स्थित परी नगर झालामंड क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से लाखों के जेवरात के साथ नगदी ले गए। परिवार के लोग वक्त घटना जोधपुर से बाहर थे। इस बारे में कुड़ी भगतासनी पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि परी नगर झालामंड निवासी गुमानकंवर पुत्री गोपाल सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि परिवार के लोग दो दिन से बाहर थे। इस बीच घर सूना था। अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया और वहां नगदी, जेवरात और कपड़े इत्यादि चोरी कर ले गए।
जिला ग्रामीण की डीएसटी ने पकड़ा थार में हथियार तस्कर
यह सामान हुआ चोरी
रिपोर्ट में बताया कि गोल्ड की चेन एक तोला,4 गोल्ड के पेंडल 2 तोला,1 जोड़ी कान के झूमके एक तोला,15-20 ग्राम चांदी के सिक्के,1 चांदी का बिस्किट छोटा 15-20 ग्राम,1 चांदी की चेन 10-12 ग्राम,2 गोल्ड की नोज पिन 100-200 मिलीग्राम,1 गोल्ड का पेंडल,3-4 चांदी की अंगूठी 15-20 ग्राम, 50-60 हजार की नगदी, पोशाकें चार-पांच लगभग 60-70 हजार के अलावा कपड़े ब्लाउजर कोट पैंट साइज जेंट्स शर्ट लगभग 5-10 हजार के चोरी कर ले गए।
