मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को स्पेशल टीम ने पकड़ा
- दो प्रकरणों में था वांछित
- मथानिया पुलिस के सुपुर्द
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को स्पेशल टीम ने पकड़ा। कमिश्ररेट की जिला पूर्व की स्पेशल टीम ने मादक पदार्थ तस्करी और मारपीट के दो प्रकरणों में वांटेड चल रहे एक आरोपी को मथानिया के टोल प्लाजा पर पकड़ा और उसे मथानिया पुलिस के सुपुर्द किया है।
आरोपी बीकानेर की चर्चित यूट्यूबर ‘शेरनी’ से मारपीट के मामले में वांछित होने के साथ साढ़े तीन क्विंटल डोडा-पोस्त के प्रकरण में तीन साल से तलाश चल रही थी। आरोपी सुभाष उर्फ पिंटू को मथानिया टोल प्लाजा से दस्तयाब किया है।
स्मैक तस्कर की 1.58 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज
आरोपी बीकानेर की चर्चित यूट्यूबर ‘शेरनी’ के साथ मारपीट के मामले में वांछित बताया जा रहा है। पुलिस थाना सेंदड़ा, जिला ब्यावर में साढ़े तीन क्विंटल डोडा-पोस्त से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में भी वह पिछले करीब तीन साल से वांछित था। सेंदड़ा थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी उसकी तलाश की जा रही थी।
