आईटी कंपनी के एकाउंटेंट ने गबन कर लगाई 75 लाख की चपत
- अपने परिचितों के खाते में रकम ट्रांसफर
- दो साल पहले लगा था कंपनी में
- पुलिस ने पकड़ा शांतिभंग में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईटी कंपनी के एकाउंटेंट ने गबन कर लगाई 75 लाख की चपत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र हड्डी मिल एरिया की एक आईटी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी एकाउंटेंट ने कंपनी में काम करते हुए 75 लाख का गबन कर लिया। घटना का पता हाल में पांच सात दिन में हुई ऑडिट में इसका खुलासा हुआ।
कंपनी के मैनेजर की तरफ से गुरुवार को बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज होने के साथ ही आरोपी एकाउंटेंट को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया। उससे अब पूछताछ की जा रही है। गबन की मात्रा करोड़ों तक होने की भी आशंका बनी है। फिलहाल अग्रिम पूछताछ और ऑडिट से पता लग पाएगा।
परिवार के लोग बाहर गए चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात और नगदी
बासनी थाने के एएसआई पप्पाराम ने बताया कि बासनी हड्डी मिल एरिया में आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आई है। कंपनी मैनेजर नैनोमैक्स शिकारगढ़ निवासी प्रदीप सिंह पुत्र नरेंद्रसिंह की तरफ से गुरूवार को केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि कंपनी में एकाउंटेट के पद पर कार्य करने वाले अर्पित जैन ने गबन कर लाखों का हेरफेर कर दिया। हेरफेर कर लाखों की रकम को अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसका खुलासा हाल में कंपनी की ऑडिट से पता लगा।
एएसआई पप्पाराम के अनुसार आरंभिक जांच में कंपनी की तरफ से 75 लाख का गबन होना बताया गया है, फिलहाल ऑडिट भी जारी है। गबन की मात्रा बढ़ भी सकती है। मामला दर्ज होने के उपरांत ही एकाउंटेट आशापूर्णा सिटी बोरानाडा निवासी अर्पित जैन पुत्र राजेंद्र जैन को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है। केसबाजी में गिरफ्तारी शेष है। वह पिछले दो साल से कंपनी में कार्य कर रहा था।
