इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह का किया अभिनंदन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह का किया अभिनंदन। ग्राम पंचायत इन्द्रोका के नवनिर्वाचित सरपंच छोटूसिंह खींची के लूणावास खारा आगमन पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की ओर से उनका साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं।
छोटूसिंह खींची को शालीन व्यक्तित्व,सरल स्वभाव एवं मधुर व्यवहार का धनी बताते हुए किशन सिंह सिसोदिया ने कहा कि उनका मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाता है। सरपंच पद पर उनकी जीत क्षेत्रवासियों के विश्वास और उनके प्रति अपार स्नेह का प्रतीक है।
विश्व मधुमेह दिवस पर एमडीएमएच में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित
इस अवसर पर लूणावास खारा के पूर्व सरपंच किशनसिंह सिसोदिया,राजेन्द्रसिंह (एलडीसी),रतनसिंह सिसोदिया,चेनाराम देवासी एवं पत्रकार श्रवणसिंह सिसोदिया ने साफा पहनाकर उनका मान- सम्मान किया तथा आत्मीय अभिनंदन कर शुभकामनाएँ दीं।
Related posts:

विश्व मधुमेह दिवस पर एमडीएमएच में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

