Doordrishti News Logo

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के
दो आरोपी गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के बावरली गांव में सरपंच चुनाव से जुड़े विवाद को लेकर मारपीट,वाहन में तोडफ़ोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए बालेसर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन भी जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार परिवादी ने बालेसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 नवंबर को शाम करीब चार बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से बावरली गांव में ग्राम पंचायत के सामने मोबाइल की दुकान के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की दो बोलेरो कैंपर गाडय़िों में सवार होकर आए करीब 12 से 13 लोगों ने उसकी गाड़ी को दोनों तरफ से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

परिवादी का आरोप है कि हमलावरों के पास पिस्टल,लोहे के सरिये और अन्य हथियार थे। गाड़ी से बाहर निकलने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा लोहे के सरियों और पत्थरों से स्कॉर्पियो में तोडफ़ोड़ की। रिपोर्ट में हजूर खान पर परिवादी के गले से करीब 40 ग्राम सोने की चेन छीनने तथा सतार खान पर लोहे के सरिये से सिर के पिछले हिस्से पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले अपशब्द कहे और पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकियां दीं।

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के सुपरविजन तथा बालेसर वृत्ताधिकारी राजेन्द्रसिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी भंवराराम जेवलिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और लगातार तलाश के बाद नामजद दो आरोपियों को सिंधियों की ढाणी, बावरली निवासी हजूर खान पुत्र निजे खान और घंटियाला,थाना राजीव गांधी नगर निवासी अब्दुल खान पुत्र मुसे खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका 
इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवराराम, एएसआई सहीराम, एएसआई मनफूल,हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, रामचंद्र सिंह,कांस्टेबल जीवनराम,ओमाराम, अशोक,मोहनसिंह,सुरेश कुमार,महिपाल,महिला कांस्टेबल प्रियंका सहित स्पेशल सेल के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील 
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने आम जन और युवाओं से अपील की है कि पंचायतीराज चुनाव समाप्त होने के बाद आपसी रंजिश और चुनावी विवादों को लेकर लड़ाई-झगड़े व मारपीट जैसी घटनाओं से दूर रहें। गांवों में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति और सौहार्द बिगाडऩे वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।