जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
सपनों की उड़ान कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में 3075 करोड़ के 668 विकास कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास किया और 4091 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।
जोधपुर जिला स्तर पर जनकवि गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद’ मिनी ऑडिटोरियम में रोजगार उत्सव आयोजित हुआ। यहां शहर विधायक अतुल भंसाली मुख्य अतिथि थे। जिले के विभिन्न विभागों के 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
मंडलनाथ गांव में ITBP ने चलाया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन, जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा सहित अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े और नव नियुक्त कार्मिकों को संबोधित किया।
