जीरा मंडी कार्यशाला में 15 इकाइयों का ODOP में पंजीयन

पंच गौरव योजना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीरा मंडी कार्यशाला में 15 इकाइयों का ODOP में पंजीयन। पंच गौरव योजना के तहत शुक्रवार को जीरा मंडी स्थित व्यापार मंडल सभागार में जागरूकता कार्यशाला और पंजीयन शिविर आयोजित हुआ।

शिविर में करीब 50 उद्यमियों ने भाग लिया। उद्यमियों को ODOP पंजीयन प्रक्रिया,जीरा आधारित उद्योगों की संभावनाओं और विभागीय योजनाओं के प्रोत्साहन प्रावधानों की जानकारी दी गई। मौके पर 15 औद्योगिक इकाइयों का ODOP के तहत पंजीयन किया गया।

जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में मंडी सचिव राम सिंह,जिला उद्योग अधिकारी जीता राम चौधरी,व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मूंदड़ा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।