मंडलनाथ गांव में ITBP ने चलाया स्वच्छता अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडलनाथ गांव में ITBP ने चलाया स्वच्छता अभियान। 42वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), पालड़ी खिचियां,जोधपुर की ओर से स्वच्छता शपथ लेकर ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत ‘एक घंटा,एक दिन,एक साथ’ अभियान के अंतर्गत मंडलनाथ गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

खेल कौशल के साथ बिखरे लोक संस्कृति के रंग

अभियान में हिमवीरों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता कार्यों में जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कमांडेंट मनीष भाटिया ने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।