Doordrishti News Logo

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

शातिर ने बॉस बनकर वाट्सएप पर भेजा मैसेज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी। शहर के एक युवक से साइबर ठगी हो गई। युवक को वाट्सएप पर उसके बॉस के नाम से संदेश भेजकर एप्पल गिफ्ट कार्ड खरीदने और उनके कोड भेजने के लिए कहा गया।

युवक को विश्वास था कि वह अपने बॉस से ही बातचीत कर रहा है। आरोपी के कहने पर उसने पहले खुद और बाद में दोस्तों की मदद से लाखों रुपए के गिफ्ट कार्ड खरीदकर उनके कोड वाट्सएप पर भेज दिए।

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि 9वीं सी रोड, सरदारपुरा निवासी नितेश जेठानी पुत्र राजेन्द्र ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया है कि गत 15 अगस्त की रात करीब 9 बजे उसके वाट्सएप पर एक विदेशी मोबाइल नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को उसका बॉस बताया और एप्पल गिफ्ट कार्ड खरीदकर उनके कोड वाट्सएप पर भेजने को कहा। उसे विश्वास था कि वह अपने बॉस से ही बात कर रहा है।

आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग

नितेश ने अपने अमेजन खाते से 11 एप्पल गिफ्ट कार्ड 1.10 लाख रुपए के खरीदे। इसके बाद उसकी मां निशा जेठानी के अमेजन खाते से छह और गिफ्ट कार्ड 60 हजार रुपए के खरीदे गए। इस तरह पहले चरण में कुल 17 गिफ्ट कार्ड करीब 1.70 लाख रुपए के खरीदे गए और सभी के कोड शातिर को वाट्सएप पर भेज दिए गए।

पांच लाख के गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा 
बाद में शातिर ने करीब पांच लाख रुपए के और गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहा। नितेश ने बताया कि शातिर को अपना बॉस समझकर उसने दोस्तों की मदद ली। उसके दोस्त तुषार ने अमेजन खाते से कुल 13 गिफ्ट कार्ड करीब 1.30 लाख रुपए के खरीदे।

श्रेष्ठ मेहता ने अमेजन और फ्लिपकार्ट से कुल 17 गिफ्ट कार्ड करीब 1.70 लाख रुपए के खरीदे। इन कार्डों के कोड भी आरोपी को भेजे गए। पीडि़त युवक ने पुलिस को गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए विभिन्न क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से किए गए भुगतान का विवरण भी दिया है।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026

आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग

September 19, 2026