ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार
- 2400 कपड़े बरामद
- पेंट,शर्ट और टीशर्ट शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार। सरदारपुरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम पश्चिम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट ट्रेडमार्क लगे कपड़े बेचने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की दुकान से 2400 डुप्लीकेट ब्रांडेड कपड़े बरामद किए हैं।
दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार
सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से आरोपी दिल्ली और लुधियाना से ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट मार्का लगे कपड़े लाकर जोधपुर शहर में बेच रहा था। शिकायत मिलने के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने सूचना जुटाई और कार्रवाई करते हुए बी रोड स्थित ब्रदी पान की गली में वाईबी गारमेंट नामक दुकान के संचालक गोल बिल्ंिडग के पास रहने वाले राहुल कटारिया पुत्र राजेन्द्र कटारिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद 2400 डुप्लीकेट ब्रांडेड कपड़ों में पेंट, शर्ट और टी-शर्ट शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
