वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव
कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव। शहर में 3 नवंबर को प्रस्तावित वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। निर्धारित समय के दौरान सरदारपुरा बी रोड सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने व्यापारियों,व्यापारी संगठनों एवं आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात, जोधपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,3 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जलजोग चौराहा से चिल्ड्रन पार्क तथा चिल्ड्रन पार्क से गोल बिल्डिंग आने-जाने वाली सडक़ों पर पूर्णत: नो पार्किंग रहेगी। इस दौरान इन मार्गों पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगा यातायात डायवर्जन:-
जलजोग चौराहा से सरदारपुरा थाने की तरफ जाने वाले वाहन जलजोग चौराहा से मेडिकल चौराहा होते हुए नेहरू पार्क की पिछली सडक़ से आवागमन कर सकेंगे।
चिल्ड्रन पार्क से गोल बिल्डिंग तथा गोल बिल्डिंग से मेहता भवन तक आने-जाने वाला सम्पूर्ण यातायात डायवर्ट रहेगा। गांधी मैदान के चारों तरफ भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके अतिरिक्त जलजोग चौराहा से सरदारपुरा थाना, सत्संग भवन,चिल्ड्रन पार्क,गोल बिल्डिंग,जालोरी गेट तथा गोल बिल्डिंग से मेहता भवन होते हुए नेहरू पार्क तक यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है।
आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपात कालीन वाहनों के लिए किसी भी मार्ग पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। आमजन से अपील की गई है कि वीवीआईपी विजिट के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

