महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त
ढाणी में पुलिस की रेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने आतुणी ढाणी में रहवासीय मकान पर रेड देकर एक महिला को पांच किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि आतुणी ढाणी जोलियाली में एक महिला के यहां पर अवैध डोडा पोस्त मिल सकता है। इस पर एसआई देवाराम मय टीम के वहां पर रेड दी गई। पुलिस ने महिला के घर की तलाशी में 5 किलो 830 ग्राम अवैध डोउा पोस्त बरामद किया। महिला इंद्रा को गिरफ्तार किया गया।
भवाद में पकड़ा अवैध डोडा पोस्त
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी देवी ने भवाद गांव में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 610 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी पथाना भवाद निवासी ओमाराम पुत्र हीराराम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।
