आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग

डिजिटल साक्ष्य में छेड़छाड़ पकडऩे के लिए हैश वैल्यू जांचना सिखाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को कानूनी प्रक्रिया और साइबर जांच की आधुनिक तकनीकों से अपडेट करने के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित विकास केंद्र में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में रेलवे से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

शिक्षकों ने किया शिक्षा नीति व समस्याओं पर मंथन

इस दौरान जोधपुर वरिष्ठ लोक अभियोजक ने रेलवे से जुड़े प्रकरण दर्ज करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, दस्तावेजों के संधारण और साक्ष्यों को सुरक्षित रखने से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर की साइबर सेल ने डिजिटल एविडेंस की जांच में हैश वैल्यू की भूमिका समझाई।

फाइल,डेटा और डिजिटल दस्तावेजों में बदलाव या छेड़छाड़ की पहचान के लिए हैश वैल्यू की जांच किस तरह की जाती है,इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ)नीतीश शर्मा ने बताया कि डीआरएम के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आरपीएफ कर्मियों की जांच क्षमता को तकनीकी रूप से मजबूत करना है,ताकि डिजिटल साक्ष्यों से जुड़े मामलों में जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित हो सके।

शिविर में योग,इनडोर खेलकूद, ग्रुप चर्चा और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनके माध्यम से जवानों को स्वास्थ्य,आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर मिला।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026