Doordrishti News Logo

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

  • चोरी के 5 लाख रुपए कीमत के पीतल के वॉल्व बरामद
  • वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल-ठेला भी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार। रामनगर सांगरिया स्थित मंगलम गैस एजेंसी से ऑक्सीजन व कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सिलेंडरों के चोरी हुए पीतल के वॉल्व का पुलिस ने खुलासा किया है। बासनी थाना पुलिस और डीएसटी पश्चिम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गैस एजेंसी से ऑक्सीजन व कार्बन डाई ऑक्साइड गैस सिलेंडरों के पीतल के वॉल्व चोरी होने की वारदात सामने आई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद आरोपी मदनलाल पुत्र मोहनलाल,उम्र 21 वर्ष, निवासी होली मंगरा, केकण,थाना कुआं, जिला सलूंबर,हाल आसा राम आश्रम के पास जोगिया का डेरा,थाना बोरानाडा को दस्तयाब कर पूछताछ की गई।

आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग

पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए करीब 5 लाख रुपए कीमत के पीतल धातु के वॉल्व बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल मय जुगाड़ तीन पहिया भी जब्त किया गया। पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

आरपीएफ जवानों को दी कानून और साइबर जांच की ट्रेनिंग

September 19, 2026