दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार
- साइबर सेल ने गैस मैकेनिक बनकर दो दिन की रैकी
- बिहार में भी दर्ज है मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस ने ऑन लाइन काम का झांसा देकर नाबालिग से ब्लैक मेलिंग व दुष्कर्म करने के आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के ईनामी आरोपी फैजान अहमद को पुलिस ने साइबर तकनीकी अनुसंधान और भेष बदलकर की गई रेकी के बाद धर दबोचा।पीडि़त ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसने स्नैपचैट पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था।
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार
संपर्क करने पर आरोपी ने काम देने के बहाने आईडी प्रूफ और हस्ताक्षर ले लिए। इसके बाद रील्स लाइक व शेयर करने का काम दिया गया और इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की निजी तस्वीरें हासिल कर लीं। तस्वीरों का दुरुपयोग कर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद आरोपी जोधपुर आया और पीड़िता को एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी रमेश कुमार सर्वटा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल मोहनराम और कांस्टेबल सुरेश डूडी ने तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर आरोपी की लोकेशन मुंबई ट्रेस की।
आरोपी ने मैकेनिक का रूप धारण किया
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पहुंची टीम के सदस्यों ने पहचान छुपाने के लिए गैस मैकेनिक का भेष धारण किया। पुलिस कर्मियों ने करीब दो दिनों तक आरोपी के ठिकाने के आसपास रेकी और निगरानी रखी।
आरोपी की पहचान पक्की होते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर 5 हजार रुपये के ईनामी मुल्जिम शिवाजी नगर, कुर्ला, मुंबई निवासी फैजान अहमद पुत्र अजिमुल्ला अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद शातिर किस्म का साइबर अपराधी है।
उसके खिलाफ पूर्व में बिहार राज्य में भी ऑनलाइन ‘वर्क फ्रॉम होम’ के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज है।
