Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा आरोपी को जैसलमेर से पकड़ा

चोरी किए गए जेवर बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा आरोपी को जैसलमेर से पकड़ा। लूणी थाना पुलिस ने गोलिया मगरा गांव में एक वृद्ध महिला के घर हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मंगलसूत्र,दो चांदी की छड़ों की जोड़ी और सोने की अंगूठी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गोलिया मगरा निवासी 70 वर्षीय भंवर कंवर दो सितंबर को सुबह करीब 9 बजे घर से खेत में गाय चराने गई थीं। करीब 12 बजे वापस लौटने पर घर के दरवाजे और ताले टूटे मिले तथा सामान अस्त- व्यस्त था। सन्दूक में रखे मंगलसूत्र,चांदी की छड़ों की जोड़ी,सोने की अंगूठी सहित नकदी चोरी मिली। इस संबंध में चार सितंबर को लूणी थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी लूणी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का किया अभ्यास

तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी गोलिया मगरा,थाना लूणी निवासी पर्वतसिंह पुत्र अचलसिंह को चेलक, जिला जैसलमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया मंगलसूत्र,दो चांदी की छड़ों की जोड़ी और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा अनुसंधान जारी है।