Doordrishti News Logo

52.66 ग्राम एमडी और 3.28 ग्राम स्मैक सहित दो भाई गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),52.66 ग्राम एमडी और 3.28 ग्राम स्मैक सहित दो भाई गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52.66 ग्राम एमडी और 3.28 ग्राम स्मैक जब्त की है।

पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाई है। पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रवीण कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा आरोपी को जैसलमेर से पकड़ा

पुलिस के अनुसार सुभद्रा माता मंदिर के मुख्य द्वार के सामने फिंच रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल को रोककर तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल चालक फिंच निवासी राकेश पुत्र पप्पाराम के कब्जे से 3.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे उसके भाई अशोक के कब्जे से 52.66 ग्राम एमडी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया।

Related posts: