आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का किया अभ्यास

आयुर्वेद विवि में ईआरटी की मॉकड्रिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का किया अभ्यास। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी द्वारा मॉकड्रिल की गई।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय का परिसर संवेदनशील स्थान होने के कारण आतंकवादी अथवा राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आपात योजना के अंतर्गत मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा दल द्वारा परिसर की भौगोलिक स्थिति, संवेदन शील स्थानों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी,जोधपुर के अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक सहयोग एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं।

रामदेवरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन आज से

इससे आपात परिस्थितियों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहायता मिलेगी। कुलगुरु प्रो गोविन्द सहाय शुक्ल के साथ ईआरटी प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर के कंपनी कमाण्डर सुरेश कुमार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।