Doordrishti News Logo

युवक को लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.80 लाख

  • साइबर फ्रॉड
  • जीरो नंबर एफआईआर पर अब देवनगर थाने में केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक को लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.80 लाख। कमिश्ररेट में अब साइबर ठगी के प्रकरण रोजाना दर्ज हो रहे हैं। एसओजी और एटीएस की तरफ से अब साइबर ठगी के जीरो नंबर एफआईआर पर कमिश्ररेट पुलिस मामले दर्ज करने में जुटी है। कई दिनों से साइबर ठगी के दर्जनों केस दर्ज हुए है।

दिव्यांग अभ्यर्थी को एमबीबीएस के लिए अयोग्य बताने से पहले बतानी होगी कार्यात्मक कमी

अब देवनगर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दी गई है। युवक को लिंक भेज कर उसके साथ 1.80 लाख की ठगी होना बताया गया है। देवनगर पुलिस के अनुसार हनुवंत स्कूल के सामने रहने वाले रोशन पुत्र श्यामलाल की तरफ से देवनगर थाने में रिपोर्ट दी गई।

इसके अनुसार कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर शातिर ने एक लिंक भेजा था। जिसके जरिए शातिर ने उसके बैंक एकाउंट से 1.80 लाख रुपए निकाल लिए। वक्त घटना वह मसूरिया एरिया में था। देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर को इसकी जांच सौंपी गई है।