Doordrishti News Logo

तीन लड़कियां घर से और एक युवक कंपनी से लापता

गुमशुदगी का केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन लड़कियां घर से और एक युवक कंपनी से लापता। कमिश्ररेट के अलग अलग थाना क्षेत्र से तीन लड़कियां और एक युवक लापता हो गए। परिजन ने संबंधित थानों में गुमशुदगी और अपहरण में रिपोर्ट दी है। इनका अब पता लगाया जा रहा है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन

मथानिया पुलिस ने बताया कि बिंजवाडिय़ां की रहने वाली 18 साल की एक युवती अपने घर से 18 अगस्त को बिना बताए निकल गई। परिजन ने उसकी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल पाया। मथानिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

दूसरी तरफ पहाडग़ंज प्रथम किशोरबाग से 18 साल की युवती लापता हुई। उसकी परिजन ने अपने स्तर पर तलाश की, मगर वह नहीं मिली। मंडोर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
इधर झंवर थाना क्षेत्र एक गांव से बुधवार को सुबह युवती अपने घर से बिना बताए चली गई। देर रात तक परिजन उसके तलाशते रहे,मगर वह नहीं मिली। झंवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

करवड़ पुलिस के अनुसार मंडलनाथ स्थित थिंक गैस कंपनी पर लगा कर्मचारी बेगु सराह बिहार निवासी 24 साल का प्रदीप पुत्र बबलू पंडित बिना बताए कहीं चला गया। कंपनी के सुपरवाइजर रिवा एमपी निवासी मुकेश ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है।