युवक को ट्रक ने लिया चपेट में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक को ट्रक ने लिया चपेट में मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े एक युवक को किसी ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से बासनी थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराय गया है।
बासनी पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जवान सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई छैलसिंह 18 अगस्त को बासनी ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा था। तब एक ट्रक के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
