Second phase of the 'MLA's Education Companion Scheme' launched.

विधायक शिक्षा का साथी योजना का द्वितीय सत्र शुरू

-सरकारी विद्यालयों को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विधायक शिक्षा का साथी योजना का द्वितीय सत्र शुरू। जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली की महत्वाकांक्षी ‘विधायक शिक्षा का साथी’ योजना के द्वितीय सत्र का विस्तार कार्यक्रम गुरुवार को श्रीछगनराज चौपासनीवाला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,जालोरी गेट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आलोक रंजन,विधायक अतुल भंसाली,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम राजपुरोहित,विधायक प्रतिनिधि गुरुप्रकाश रांकावत,ललित सुथार,समाजसेवी मुकेश लोढ़ा एवं योजना के विभागीय समन्वयक अनिल दाधीच उपस्थित थे।

अमेरिका से न्यूरोवैस्कुलर प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. शरद थानवी

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बालिकाओं से किया सहज संवाद:-
500 से अधिक बालिकाओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं बांसवाड़ा के पिछड़े क्षेत्र से आए हैं। सामान्य संसाधनों और सरकारी विद्यालय से पढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए संसाधनों का अभाव कभी सफलता में बाधक नहीं बनता।

उन्होंने कहा कि..
-विद्यार्थी जीवन का प्रत्येक दिन सीखने और करने को समर्पित हो
-शैक्षिक के साथ सह- शैक्षिक गतिविधियों को भी समान महत्व दें,इससे अभिव्यक्ति का कौशल बढ़ता है
-जीवन में एक आदर्श का निर्धारण जरूरी है। स्वामी विवेकानंद का उदाहरण दिया।
-शिक्षक विद्यार्थियों के आदर्श बनें
-लक्ष्य के स्थान पर सीखने की तत्परता को स्वभाव बनाएं। -असफलता से घबराएं नहीं,हो सकता है भगवान ने आपके लिए इससे बड़ा निर्धारित किया हो

जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को मिली राहत

बालिकाओं ने आत्म विश्वास, प्रतियोगी परीक्षा और सेल्फ मोटिवेशन पर प्रश्न पूछे,जिनका कलेक्टर ने सरल और रोचक शैली में उत्तर दिया। उन्होंने कहा यह सीखने का काल है, बनना इसका बाई- प्रोडक्ट है।जिला कलेक्टर ने विधायक शिक्षा का साथी योजना को स्वर्णिम भविष्य के बीजारोपण की संज्ञा दी।

विधायक अतुल भंसाली बने अभिभावक:-
विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि योजना के प्रथम सत्र में संसाधन उपलब्धता और उच्च संस्थाओं से समन्वय पर काम हुआ। द्वितीय सत्र में लक्ष्य है।

-स्थानीय शाला से बोर्ड परीक्षा में मैरिट प्राप्त करना
-बेहतर भौतिक संसाधन और समान अवसर उपलब्ध कराना
-बौद्धिक विकास के साथ बास्केटबॉल,जूडो,कराटे जैसे खेलों का प्रशिक्षण
-सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी समाज की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं का एक्सपोजर देना

उन्होंने कहा संसाधन का अभाव दूर करना मेरा दायित्व है,उसका लाभ लेना शिक्षकों,विद्यार्थियों और अभिभावकों का कर्तव्य है। हर विद्यार्थी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बनाए और एक फील्ड में विशेषज्ञता हासिल करे।

कार्यक्रम की अन्य झलकियां:-
-विभागीय समन्वयक अनिल दाधीच ने योजना की क्रियाविधि और भूमिका बताई
-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य,स्वच्छता पर लघु नाटिका एवं संस्कृत वार्तालाप प्रस्तुत किया
-प्रधानाचार्या चन्द्रा नायक ने विद्यालय के उत्कृष्ट बोर्ड परिणाम और नीट-2026 में चयन की जानकारी दी
-वीटी अनुराधा एवं शिक्षिका चन्द्रा का सम्मान किया गया
-संचालन पूजा शर्मा एवं रविशंकर शर्मा ने किया।