अमेरिका से न्यूरोवैस्कुलर प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. शरद थानवी

अमेरिका से न्यूरोवैस्कुलर प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. शरद थानवी

-प्रदेश के मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक उपचार का लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अमेरिका से न्यूरोवैस्कुलर प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉ. शरद थानवी। डॉ. सम्पूर्णानन्द मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.शरद थानवी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के बफ़ेलो स्थित प्रतिष्ठित जैकब्स इंस्टीट्यूट का न्यूरोवैस्कुलर प्रोग्राम सफलता पूर्वक पूरा किया है।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के साथ डॉ.थानवी न्यूरोवैस्कुलर सर्जरी की नवीनतम तकनीकों और वैश्विक मानकों का अनुभव लेकर जोधपुर लौटे हैं। इससे प्रदेश के मरीजों को जटिल न्यूरोवैस्कुलर रोगों का उन्नत उपचार मिल सकेगा।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में निकाली अंगदान जागरूकता रैली

प्रशिक्षण की मुख्य बातें:-
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. थानवी को दुनिया के अग्रणी न्यूरोसर्जनों और न्यूरोवैस्कुलर विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं से जुड़ी जटिल बीमारियों के उपचार में प्रयुक्त अत्याधुनिक तकनीकों, आधुनिक प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सर्वोत्तम चिकित्सा पद्धतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

डॉ.थानवी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव का उपयोग वे जोधपुर और राजस्थान के मरीजों को बेहतर एवं विश्वस्तरीय न्यूरोवैस्कुलर उपचार उपलब्ध कराने में करेंगे। इससे नई तकनीकों को अपनाने और मरीजों की देखभाल को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

दो प्रसूताओं को HDU में किया शिफ्ट,एक का वेंटिलेटर हटाया

डॉ.थानवी की यह उपलब्धि न केवल डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, बल्कि पूरे जोधपुर के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है। उनके अंतर्राष्ट्रीय अनुभव से मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग को भी नई तकनीकों और आधुनिक उपचार पद्धतियों का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026