Villagers get relief from public welfare schemes.

जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को मिली राहत

-मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से मिला आर्थिक सुरक्षा कवच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को मिली राहत। राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

शिविरों में कृषि,पशुपालन एवं राजस्व विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है,वर्षों पुरानी समस्याओं का आपसी सहमति से त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

जोधपुर जिले में आज यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत प्रह्लादपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में कृषि विभाग की सिंचाई पाइपलाइन अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थी खमा देवी पत्नी पुनाराम को 300 मीटर पाइपलाइन के लिए 15,000 का अनुदान प्रदान किया गया।

इसी शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत एक गाय का 30 हजार का बीमा कर लाभार्थी को बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई गई। योजना से पशुपालक को भविष्य में आकस्मिक पशुहानि की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला।

तकनीकी कार्यों के कारण जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनें प्रभावित

पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत गुमानसिंहपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में पीरगढ़ के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया।

कैम्प प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी विक्रांत शर्मा के निर्देशन तथा तहसीलदार दिनेशचंद की पहल पर खातेदारों ने आपसी सहमति से खसरा संख्या 1318/1150 की भूमि में से 4 बीघा भूमि रास्ते के लिए समर्पित कर दी। समर्पण पत्र स्वीकार करते हुए तत्काल नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, जिससे खेतों तक आवागमन का रास्ता हमेशा के लिए सुनिश्चित हो गया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026