आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत भारी सुरक्षा बल के बीच एम्स में कराया भर्ती

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत भारी सुरक्षा बल के बीच एम्स में कराया भर्ती। अपने ही आश्रम की नाबालिग छात्रा से यौन शोषण मामले में जोधपुर की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एम्स जोधपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों की एक अलग टीम उनकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आसाराम का पिछले कुछ दिनों से आरोग्यम अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां उनकी सेहत में सुधार न होने और कुछ जांचों की आवश्यकता को देखते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें एम्स जोधपुर में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के इन्हीं आदेशों की पालना में जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें एम्स पहुंचाया है।

कैफे से नाबालिग को करवाया बालश्रम से मुक्त

आसाराम के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कड़ी व्यवस्था की। सेंट्रल जेल और आरोग्यम अस्पताल से लेकर एम्स परिसर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस की गाडिय़ों और हथियारबंद जवानों के कड़े घेरे में आसाराम को अस्पताल के भीतर ले जाया गया।

एम्स जोधपुर पहुंचने के बाद वरिष्ठ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने तुरंत आसाराम के स्वास्थ्य की कमान संभाल ली है। डॉक्टरों द्वारा उनके दिल,रक्तचाप और उम्र से संबंधित अन्य बीमारियों की जांच की जा रही है। फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की चौबीसों घंटे निगरानी में रखा गया है और जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं।