मैंगो कार्निवल में आम के 100 व्यंजन ने लुभाया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मैंगो कार्निवल में आम के 100 व्यंजन ने लुभाया। मनस्वी क्लब की ओर से कायस्थ सामुदायिक भवन में रविवार को आयोजित मैंगो कार्निवल में लोग उमड़ पड़े। आम की मिठास, संस्कृति और मनोरंजन के संगम में बच्चे,माता-पिता और दादा-दादी एक साथ पहुंचीं। पूरा परिसर उत्साह से भर गया।

कार्बन फुटप्रिंट तय करेगा उद्योगों की ताकत

क्लब अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि 100 से अधिक आम व्यंजनों ने लोगों को लुभाया। मातृशक्ति के स्टॉलों पर आमरस,मैंगो शेक,कुल्फी, केक,आइसक्रीम,चटनी, अचार जैसे पारंपरिक और नए व्यंजन परोसे गए।

मनीषा राय और नीतू माथुर ने बताया कि ग्रीष्म कालीन छुट्टियों को देखते हुए कार्निवल रखा गया। बच्चों के लिए खेल, झूले और आकर्षक पुरस्कार खास थे।

बॉलीवुड थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। जीनल माथुर, श्रीदेवी,मेघांश पुष्पा राज, अनुराधा आम विक्रेता, प्रवया तितली,अर्विक चार्ली चैपलिन और ग्रंथ अक्षय कुमार आकर्षक थे।मंजरी और कृषा ने शास्त्रीय नृत्य,डॉली,नेहल दीक्षित,वैदेही और रुचि ने मारवाड़ी लोकनृत्य से वाहवाही लूटी।

मेला संयोजिक विनीता माथुर,स्नेहलता माथुर और शारदा माथुर ने बताया कि प्रो.द्वारिकालाल माथुर, प्रो. रतनलाल माथुर,समाज सेवी नंदलाल माथुर, लायंस क्लब अध्यक्ष उषा गर्ग,पूर्व पार्षद सीमा माथुर, विक्रम पंवार,मीता माथुर, दिलीप माथुर, तेजकंवर सांखला सहित कई लोग मौजूद थे।

रंजीता भटनागर ने बताया कि पूजा,निशा,निधि, बॉबी,आरती, आदिता,ईशा,प्रभा,सीमा नेपालिया, नीलू,संगीता,लीना सहित कई सदसय मौजूद थीं। सुषमा माथुर और प्रो.रंजीता माथुर ने आभार जताया।संचालन लीना माथुर ने किया।