एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा,नई दरें लागू
रसोई पर महंगाई की मार
दिल्ली/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा, नई दरें लागू। देशभर के रसोई गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर में 29 रुपए की बढ़ोत्तरी की ही है। नई दरें लागू होने से प्रत्येक घर के मासिक बजट पर सीधा असर पड़ेगा।
मैंगो कार्निवल में आम के 100 व्यंजन ने लुभाया
घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के मध्य कीमतों पर चर्चा का दौर तेज है। अलग-अलग शहरों और सिलेंडर श्रेणियों में बढ़ोतरी का असर अलग हो सकता है।
तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल-गैस की कीमत,परिवहन लागत और आर्थिक कारकों के आधार पर समय-समय पर समीक्षा करती हैं। इसी के तहत यह संशोधन किया गया है।
आम उपभोक्ताओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट बिगड़ेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी असर पड़ेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है। इसी वजह से एलपीजी की कीमतों में बदलाव होता है। फिलहाल नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। उपभोक्ताओं को अब बढ़ी हुई दरों पर ही सिलेंडर मिलेगा।
