आईआईटी जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह कल
- 1,442 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां
- पहली बार 151 शोधार्थियों को पीएचडी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह कल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर का 12वां दीक्षांत समारोह 6 जून 2026 को तीन चरणों में आयोजित होगा। इस बार 1,442 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की जाएंगी। संस्थान के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 151 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि दी जाएगी।
नकल से नौकरी पाने वाली लिपिक बर्खास्त
समारोह का पहला चरण सुबह 9 बजे स्नातकोत्तर दीक्षांत समारोह होगा। इसमें इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ.एस.सोमनाथ मुख्य अतिथि व यूआईडीएआई अध्यक्ष नीलकंठ मिश्रा सम्माननीय अतिथि होंगे।
दोपहर 2 बजे स्नातक दीक्षांत समारोह में आईआईएससी बेंगलुरु के निदेशक प्रो.गोविंदन रंगराजन सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
शाम 6:30 बजे कार्यकारी विद्यार्थियों के लिए कमेंसमेंट समारोह होगा। इसमें राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और जोधपुर पुलिस आयुक्त शरत कविराज सम्माननीय अतिथि रहेंगे।
तीनों समारोहों की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष और इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए. एस.किरण कुमार करेंगे। निदेशक प्रो.अविनाश कुमार अग्रवाल स्वागत उद्बोधन देंगे।
उपाधियां
बीटेक,बीटेक-एमटेक द्वैध उपाधि,बीएस,एमएससी, एमटेक,एमबीए,एमबीए- टेक्नोलॉजी,एमबीए डबल डिग्री,मास्टर्स इन मेडिकल टेक्नोलॉजीज,मास्टर्स-पीएचडी द्वैध उपाधि,एमएससी-एमटेक द्वैध उपाधि और पीएचडी कार्यक्रमों में दी जाएंगी। साथ ही पात्र विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिप्लोमा और प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
आईआईटी जोधपुर ने कहा कि यह समारोह केवल उपाधि वितरण नहीं,बल्कि ऐसे युवाओं का उत्सव है जो ज्ञान,नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान करने को तैयार हैं। संस्थान ने बहुविषयक शिक्षा, अत्याधुनिक अनुसंधान,उद्योग सहयोग और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है।
