विशेष जांच अभियान में 110 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त
जोधपुर रेल मंडल की आरपीएफ एवं वाणिज्य टीम की सतर्कता से संयुक्त कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विशेष जांच अभियान में 110 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा के मार्गदर्शन में ट्रेनों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष जांच अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि 12 मई को गाड़ी संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस में वाणिज्य निरीक्षक जोधपुर रतन सिंह गुर्जर तथा रेलवे सुरक्षा बल की विशेष टीम द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान कोच संख्या एस-4 में संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल संयुक्त टीम द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।
संयुक्त जांच के दौरान कोच संख्या एस-4 के शौचालय की छत में छुपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 110 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,05,070 आंकी गई है। बरामद सामग्री को आवश्यक कार्रवाई हेतु आरपीएफ भगत की कोठी को सुपुर्द किया गया।
जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस का गुरुवार से संचालन
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि जोधपुर रेल मंडल की सुरक्षा एवं आरपीएफ टीम निरंतर सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। समय-समय पर गठित विशेष टीमों द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में निगरानी रखी जा रही है,जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उन्होंने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
