रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोधपुर आएंगे

रातानाडा चौराहे पर पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह में करेंगे शिरकत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोधपुर आएंगे। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार 14 मई को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री गुरुवार 14 मई को प्रातः 11 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा वहां से मेड़ता हेलीपेड,जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

विशेष जांच अभियान में 110 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

इसके पश्चात रक्षा मंत्री दोपहर 2.35 बजे मेड़ता हेलीपेड से जोधपुर एयर पोर्ट पहुंचेंगे तथा वे रातानाडा चौराहा पहुंचकर दोपहर 2.50 बजे से 3.50 बजे तक आयोजित समारोह में भाग लेंगे,जहां वे पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम उपरांत रक्षा मंत्री दोपहर 3.55 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा शाम 4 बजे बेंगलुरु, कर्नाटक के लिए प्रस्थान करेंगे।