जोधपुर के कराटे बॉयज का इंटरनेशनल पंच: कराटे कप 2026 में भारत के लिए जीते 3 मेडल

  • जोधपुर के कराटेकारों ने जीते 3 अंतरराष्ट्रीय पदक
  • कुआलालंपुर में जोधपुर का दम -कराटे कप में 2 रजत व 1 कांस्य
  • भावेश-विवान को सिल्वर,हर्ष को ब्रॉन्ज
  • मलेशिया में लहराया जोधपुर का परचम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर के कराटे बॉयज का इंटरनेशनल पंच: कराटे कप 2026 में भारत के लिए जीते 3 मेडल। जोधपुर के कराटेकारों ने मलेशिया में देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। कुआलालंपुर में 16 से 19 अप्रैल तक हुई 15वीं साइलेंट नाइट इंटरनेशनल कराटे कप 2026 में जोधपुर के 3 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर इतिहास रचा।

किसने क्या जीता
1.भावेश सिंह: +84 किग्रा वर्ग में जबरदस्त फाइट के बाद रजत पदक।

2.विवान प्रजापत:-75 किग्रा वर्ग में दमदार मुकाबला जीतकर सिल्वर मेडल।

3.हर्ष महेश्वरी:-84 किग्रा वर्ग में शानदार खेल दिखाकर कांस्य पदक।

भारतीय टीम के कोच विकी यादव के मार्गदर्शन में तीनों खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल मंच पर जोधपुर और भारत का नाम रोशन किया। ये तीनों जोधपुर के राष्ट्रीय प्रमाणित कोच श्याम सामधिया से ट्रेनिंग लेते हैं।

जोधपुर में ग्रैंड वेलकम
शहर लौटने पर जोधपुर जिला कराटे एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। विक्रम शर्मा,भरत पंवार,अरविंद कुमार, किशन सिंह,तरुण सेन और अभिभावकों ने माला पहनाकर सम्मान किया। इस जीत से जोधपुर में कराटे को नई ऊर्जा मिली है। युवा खिलाड़ियों में जोश का माहौल है।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026