परिवहन विभाग के आदेश पर कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने जताई आपत्ति

  • सूचना सहायकों का विरोध
  • IT कैडर को तकनीकी काम दो -कंप्यूटर कर्मचारी संघ बोला- नया आदेश नियमों के खिलाफ
  • परिवहन विभाग में टकराव
  • सूचना सहायकों से ऑफलाइन काम कराने पर संघ ने की आदेश निरस्त करने की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिवहन विभाग के आदेश पर कंप्यूटर कर्मचारी संघ ने जताई आपत्ति।राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ने परिवहन विभाग में सूचना सहायकों के कार्य आवंटन पर कड़ा विरोध जताया है। संघ ने परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा (IAS) और अपर परिवहन उपयुक्त ओम प्रकाश बुनकर (RAS) के सामने आदेश निरस्त करने की मांग रखी।

विवाद क्या है
विभाग के नए आदेश में सूचना सहायकों को जन-सामान्य से जुड़े कार्यों में अनियमितता का कारण बताया गया है। संघ का कहना है कि यह निराधार और अस्वीकार्य है।

जोधपुर के कराटे बॉयज का इंटरनेशनल पंच: कराटे कप 2026 में भारत के लिए जीते 3 मेडल

संघ का पक्ष
1- तकनीकी कैडर हैं
प्रदेशाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि सूचना सहायक और सहायक प्रोग्रामर सालों से वाहन पंजीयन, सारथी,ई-चालान,परमिट जैसे ऑनलाइन पोर्टल के तकनीकी काम संभाल रहे हैं।

2-नियमों के खिलाफ आदेश

पुराने आदेशों में साफ है कि सूचना सहायकों को सिर्फ तकनीकी काम दिया जाए। ऑफलाइन काम मंत्रालयिक कर्मचारियों का है। नया आदेश इसके उलट है।

3-छवि खराब हुई
जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह शेखावत ने बताया कि हाल की अखबार की खबर से IT कैडर की छवि पर सवाल उठे,जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या है मांग?
संघ ने सरकार से मांग की है कि पुराने आदेशों के मुताबिक नया रोस्टर बने। सूचना सहायकों को उनकी तकनीकी योग्यता के हिसाब से ही काम दिया जाए ताकि आगे विसंगति न हो।संघ का कहना है कि तकनीकी स्टाफ को गैर-तकनीकी काम देने से पोर्टल संचालन प्रभावित होगा।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026