Doordrishti News Logo

महिला के हाथ से मोबाइल झपट ले गए बदमाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के हाथ से मोबाइल झपट ले गए बदमाश। शहर के पांचवीं रोड- जालोरी गेट सर्किल के बीच में एक महिला के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपट कर ले गए। महिला की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड

जानकारी के अनुसार पाल रोड निवासी हेमलता पत्नी राजीव अरोड़ा की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि सोमवार की दोपहर में वह गाड़ी पर पाल रोड से होते हुए पांचवीं रोड की तरफ जालोरी गेट आ रहे थे। तब बीच रास्ते पांचवीं रोड- जालोरी गेट के बीच में पीछे से आई एक बाइक पर सवार दो बदमाश उसका मोबाइल हाथ से छीन कर ले गए। बदमाश तेजी से भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर अब जांच आरंभ की है।